MP Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 1 दर्जन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में आज रविवार को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सोमवार शाम से मौसम में फिर बदलाव आएगा और मंगलवार को नए सिस्टम के एक्टिव होते ही बारिश के साथ ओलावृष्टि का दूसरा दौर शुरू होने के आसार है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर है जो अगले दो दिन में उत्तर भारत में सक्रिय होगा। 15 मार्च से 18 मार्च तक आसमान पर बादल छाने और प्रदेशभर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार बन सकते है। 14 से 20 मार्च तक ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी का असर दिखाई देगा।

सोमवार से छाएंगे बादल, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 12 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होना शुरू हो जाएगा, जिसका असर मध्य प्रदेश पर 14 मार्च से दिखाई देगा।  इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं  बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है।। नए सिस्टम के प्रभाव से  प्रदेशभर में 15 से 18 मार्च के बीच तेज बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना है। ग्वालियर अंचल का मौसम बिगड़ने से 13 मार्च से हल्के बादल छा जाएंगे और 14 से 15 मार्च के बीच में गरज चमक के साथ फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान मध्य भारत में पश्चिमी व पूर्वी हवा का मिलन होगा।

18 मार्च तक इन जिलों में बारिश के आसार

  1. एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 मार्च को बादल छाए रहेंगे और 14 मार्च से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। 14 मार्च को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेशभर में 14 से 20 मार्च तक बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।इसके बाद 15 मार्च से 18 मार्च तक प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा।
  2. 18 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है, इसके बाद 20 मार्च से मौसम में बदलाव नजर आएगा। नया पश्चिमी विक्षोभ के कारण ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी में वर्षा की संभावना है। 17 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, उसकी वजह से मौसम बिगड़ेगा।
  3. नए सिस्टम की वजह से 13 मार्च को बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर में हल्की बारिश हो सकती है।वही 14 मार्च को भोपाल, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, धार, झाबुआ, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, राजगढ़, रायसेन और विदिशा में बारिश होगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews