MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, इन जिलों बारिश-ओलावृष्टि के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather,

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में आज सोमवार से बदलाव नजर आएगा। आज सोमवार कई जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार है। मंगलवार को नए सिस्टम के एक्टिव होते ही बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर शुरू होने के आसार है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 से 20 मार्च तक ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी का असर दिखाई देगा। नया पश्चिमी विक्षोभ के कारण ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी में वर्षा की संभावना है।

18 मार्च तक 25 जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 13 मार्च को बादल छाए रहेंगे और 14 मार्च से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। 15 मार्च से 18 मार्च तक प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। 18 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है, इसके बाद 20 मार्च से मौसम में बदलाव नजर आएगा। नए सिस्टम की वजह से 13 मार्च को बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर में हल्की बारिश हो सकती है।14 मार्च को भोपाल, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, धार, झाबुआ, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, राजगढ़, रायसेन और विदिशा में बारिश होगी।

ग्वालियर चंबल में मंगलवार से बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से बादल छा जाएंगे। 15 मार्च को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 16 से 18 मार्च के बीच ग्वालियर में अच्छी बारिश, तेज आंधी और ओले होने के आसार है। जम्मू कश्मीर में मंगलवार की शाम तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इस कारण 14 मार्च की शाम से ग्वालियर में बूंदाबांदी का दौर शुरू हो सकता है, लेकिन 15 से 20 मार्च के बीच ग्वालियर-चंबल संभाग में गरज-चमक के साथ वर्षा होगी और आंधी का भी दौर चलेगा।कम ऊंचाई के बादल छाने की वजह से ओलावृष्टि की भी संभावना है।

एक साथ 2 सिस्टम एक्टिव

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में 2 वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है, तो उसके प्रभाव से दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है, इनके असर से पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं और मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके असर से 15 मार्च से 18 मार्च तक आसमान पर बादल छाने और प्रदेशभर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी, आंधी और ओले के आसार बन सकते है। ग्वालियर अंचल का मौसम बिगड़ने से आज सोमवार से हल्के बादल छा जाएंगे और 14 से 15 मार्च के बीच में गरज चमक के साथ फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान मध्य भारत में पश्चिमी व पूर्वी हवा का मिलन होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews