
MP Weather Today : वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले 4-4 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद तेज ठंड का एक दौर फिर आ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 23 नवंबर तक खत्म होगा और 24 नवंबर से हवा का उत्तर दिशा से हो जाएगा और फिर से ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, वर्तमान में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर 24 नवंबर तक रहेगा, ऐसे में मध्यप्रदेश में शुष्क मौसम बने रहने एवं इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। ईरान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।कई जिलों में शीतलहर भी चल सकती है। भोपाल और इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पारा गिर सकता है। यह स्थिति 25 नवंबर से 28 नवंबर तक रहेगी।
25 नवंबर से दिखेगा बदलाव
मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, पहाड़ों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के असर से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। अगले कुछ दिन तक इंदौर संभाग में सामान्य से कम तापमान रहेगा। 25 नंवबर के बाद पश्चिम विक्षोभ कमजोर होते ही तापमान में फिर से गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा।आगामी दो-तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

