MP Weather :मई तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, 24 घंटे में फिर सक्रिय होगा नया सिस्टम, 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट , जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश मई के पहले सप्ताह तक बारिश के जारी रहने का अनुमान है। दो दिन बाद 27 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका असर 4 मई तक रहने की संभावना है।इसके प्रभाव से प्रदेश के अनेक जिलों में बारिश-आंधी के साथ बादल छाए रहने के आसार है। वही आंधी की रफ्तार 40 से 50Km प्रतिघंटे होने के संकेत है। आज मंगलवार को रीवा संभाग के जिलों समेत टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।बादल के बने रहने के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने का अनुमान है।

तेज हवा, आंधी और बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 27 अप्रैल तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं ब्रजपात व हल्की वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के भी आसार हैं।वही 29-30 अप्रैल को फिर से नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे वेदर में फिर बदलाव आएगा। अप्रैल अंत तक प्रदेश में बादल छाने और ग्वालियर-चंबल संभाग समेत कई जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

3 संभागों समेत कई जिलों में अप्रैल अंत तक बारिश 

एमपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में  आज भोपाल के साथ ही सीहोर, विदिशा, रायसेन और राजगढ़ में भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और कहीं तेज बारिश हो सकती है । 25 और 26 अप्रैल को रीवा संभाग के जिले रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में भी मौसम बदला हुआ रहेगा। भोपाल में आज 25 अप्रैल को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 26, 27 और 28 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वही दिन में पारा 36 डिग्री और रात में 20 डिग्री के आसपास तापमान रहने का अनुमान है।

26-27 को सक्रिय होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में पश्चिमी विक्षाेभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। प्रदेश के मध्य भाग में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। ट्रफ लाइन बनने से अरब सागर से नमी आ रही है, जिससे तापमान में गिरावट हो रही है। अगले 24 घंटे में महाकौशल, विंध्य, बुंदेलखंड इलाकों सहित 15 जिलों में हल्की वर्षा का अनुमान है।वही 27 अप्रैल को उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) एक्टिव हो रहा है, जिसका 27 से 30 अप्रैल और 1 से 4 मई तक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान चमक-गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली चमकने या गिरने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews