MP Weather: 24 घंटे बाद बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार, जानें अपडेट

CG Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today ) एक बार फिर बदलने वाले है।रविवार 26 दिसंबर को एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है, जिसके चलते 26 दिसंबर को देर शाम बादल छाने और 27 दिसंबर से प्रदेश में कहीं-कहीं बौछारें (Rain) पड़ने के आसार हैं।वही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।28 दिसंबर को शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP में कोरोना ब्लास्ट, आज 42 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 230 पार, CM ने दिए ये निर्देश

एमपी मौसम विभाग  (MP Weather Department) ने 26 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने के चलते 27 दिसंबर सोमवार से मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश के आसार है।सबसे ज्यादा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में देखने को मिलेगा। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है।27 व 28 दिसंबर को मावठ की बारिश हो सकती है और नमी बढ़ने से कोहरा छाएगा और रविवार के बाद तीन दिन तक हल्की बारिश होगी।दतिया, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर में बारिश के साथ ओलों की बौछार हो सकती है। ग्वालियर, मुरैना में बारिश होगी।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, सोना पुरानी कीमत पर, जानिए ताजा रेट

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, आज शनिवार 25 दिसंबर 2021 को सभी जिलों के शुष्क रहने की संभावना जताई है, हालांकि 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे में रीवा, ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में सबसे न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के नीचे आ गया। पचमढ़ी में रात का पारा 8 डिग्री चढ़कर 12 पर पहुंच गया। होशंगाबाद और इंदौर में पारा 12 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चले गए हैं।

इन राज्यों में बारिश और हिमपात की संभावना

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात हो सकती है, जबकि 26 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। 27 दिसंबर को पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूरे राजस्थान, ओडिशा और विदर्भ के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश या बूंदाबादी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश और हिमपात होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews