MP Weather : मौसम का डबल अटैक! फिर बादल-बारिश का अलर्ट, कोहरे की भी चेतावनी, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

रविवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश होने के आसार है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।जनवरी के पहले सप्ताह में एक और नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका असर एमपी में देखने को मिलेगा।
MP Weather Update

MP Weather 29 December 2024: पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार से फिर तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का असर तेज होने का अनुमान है। इससे पहले आज रविवार को अधिकतर शहरों में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगले तीन दिन प्रदेश में ठंड और अधिकांश हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने की भी चेतावनी जरी की गई है। नए साल के पहले हफ्ते में कई शहरों में शीतलहर चलने की संभावना है। 3 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंच सकता है, इसका मध्य प्रदेश में भी असर देखने को मिलेगा।

आज इन जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट

  • रविवार रीवा, मऊगंज, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदा पुरम और देवास जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।
  • टीकमगढ़, दमोह, कटनी, सिंगरौली, सीधी, नर्मदापुरम, खजुराहो और उमरिया में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
  • राजधानी भोपाल , सीहोर, विदिशा, खंडवा, देवास, हरदा, बैतूल, पचमढ़ी, नरसिंगपुर, सागर, दक्षिण अशोकनगर, सतना, चित्रकूट, मैहर, शहडोल, अनुपपुर, मंडला और सिवनी में बूंदाबांदी की संभावना है
  • भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में भी मौसम बदला रहेगा।

29-30 दिसंबर को इन जिलों में छाएगा कोहरा

  • रविवार: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
  • सोमवार: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा छाया रहेगा।

एमपी मौसम विभाग का नया अपडेट

वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात और बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास मौजूद है। पंजाब से लेकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात से होकर गुजर रही है, जिसके चलते अधिकतर शहरों में बादल, बारिश और ओले की स्थिति बनी हुई है।पश्चिमी विक्षोभ के जाने से फिर तापमान में गिरावट आएगी। 30-31 दिसंबर को प्रदेश में ठंड और अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाने का अनुमान है।नए साल के पहले हफ्ते में कई शहरों में शीतलहर चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का मिजाज

  • हिल स्टेशन पचमढ़ी में 17.1 डिसे, भोपाल में 17.8 डिसे, ग्वालियर में 16.3, इंदौर में 17.9, उज्जैन में 17.2, जबलपुर में 17.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • टीकमगढ़, रीवा, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, नर्मदापुरम जिले में दृश्यता घटकर 500 से 1000 मीटर के बीच रही।
  • उमरिया जिले में 55 मिली मीटर, भोपाल में 17, नर्मदा पुरम में 41, इंदौर में एक।
  • पचमढ़ी में चार, रायसेन में तीन, 10,जबलपुर में 30,रीवा में 17, सागर में तीन, सतना में 13, सीधी में आठ, टीकमगढ़ में 12 मिमी बारिश दर्ज हुई।
  • इंदौर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा और रीवा जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews