
MP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज बुधवार को बादल छाने के साथ 2 दर्जन जिलों में बारिश और तेज हवा के आसार है। वही 50 से 60Km प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम बदलने से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट भी हो सकती है।एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मई से एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में आएगा, जिसके प्रभाव से नौतपा (25 मई से दो जून तक का समय) में भी बूंदाबांदी के बारिश होती रहेगी और मौसम के मिजाज बदले बदले रहेंगे।
जानें 4 बड़े शहरों का हाल
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ग्वालियर-चंबल संभाग में 24 से 26 मई तक बादल छाने के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज जबलपुर सहित संभाग और भोपाल के जिलों में भी कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वही भोपाल में 25-26 मई को तेज बारिश होने के आसार हैं। वही 50Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा रफ्तार से हवा चल सकती है। 27 मई को कहीं बादल छाएंगे तो कहीं बारिश होगी।शहडोल में आने वाले कुछ दिनों में धूल भरी आंधी चल सकती हैं। इंदौर में दोपहर बाद बादल छाने के पश्चात हल्की बारिश होने की संभावना है।
एक साथ कई सिस्टम एक्टिव
वर्तमान में बिहार से उत्तरी छत्तीसगढ़ के बीच एक द्रोणिका और एक अन्य द्रोणिका विदर्भ से उत्तरी केरल तक बनी हुई है। इसके अलावा बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण अभी अरब सागर से नमी आ रही है और प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। बारिश और तेज हवा का यह असर 28 मई तक जारी रहने का अनुमान है। इसके अलावा 26 मई को जम्मू-कश्मीर में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना बनी हुई है, जिसके कारण 31 मई तक मौसम में गर्मी नहीं बढ़ेगी।
आज 22 जिलों में बारिश का अलर्ट
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
25-26 मई तक ऐसा रहेगा मौसम
- गुरूवार को 25 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश के साथ तेज हवा चलेगी।
- शुक्रवार 26 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश के साथ तेज हवा चलेगी।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

