MP Weather: जमकर बरसेंगे बदरा, कई सिस्टम एक्टिव, 15 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने से मानसून की गतिविधियों में तेजी आई है।विशेषकर मानसून ट्रफ के मप्र से होकर गुजरने से वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिसके चलते बारिश का दौर जारी है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 8 जुलाई 2022 को 15 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 7 संभागों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़े.. AIIMS Recruitment 2022: 129 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जानें आयु-पात्रता

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज शुक्रवार 8 जुलाई 2022 को नर्मदापुरम संभाग के साथ छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, देवास और मंदसौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और शहडोल संभागों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast ) के अनुसार, वर्तमान में दक्षिणी पाकिस्तान के आसपास सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई तक फैले संयुग्मित चक्रवातीय परिसंचरण के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए सक्रिय है। इससे लेकर मॉनसून ट्रफ अहमदाबाद, गुना, जबलपुर, पेन्ड्रा रोड और झारसुगड़ा-गोपालपुर से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। वहीं पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में ओड़ीशा-आंध्र प्रदेश के तट के पास चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊँचाई तक सक्रिय है। जबकि दक्षिणी महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तट के समांतर अपतटीय ट्रफ विस्तृत है। साथ ही 19 डिग्री उत्तर अक्षांश के सहारे पठारी क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में मध्य क्षोभमंडल स्तर पर विरूपक हवाएँ सक्रिय हैं।

यह भी पढ़े.. इन पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर, एक साथ मिलेगी 4 महीने की पेंशन राशि, निर्देश जारी

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, 8 जुलाई को नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, ऐसे में भोपल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर समेत कई जिलों में 9-10 जुलाई को बारिश के आसार हैं। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी की नमी के चलते इंदौर में अगले तीन दिन अच्छी वर्षा होने की संभावना है।शुक्रवार–शनिवार काे इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भाेपाल, जबलपुर, शहडाेल एवं भाेपाल संभागाें के जिलाें में गरज–चमक के साथ बारिश हाेने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक गुना में 30, छिंदवाड़ा में 18, जबलपुर में 10, नर्मदापुरम में चार, पचमढ़ी में चार, भाेपाल में 2.3, धार में 0.4, इंदौर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।

सभी जिलों की स्थिति
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews