MP Weather : चक्रवात-पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा, फिर सक्रिय होगा नया सिस्टम, जानें अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के साथ वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम सक्रिय हो गए है, जिसके प्रभाव से जून तक प्रदेश में बारिश के आसार बने रहने का अनुमान है। आज शनिवार को इंदौर, जबलपुर, भोपाल, सागर, नर्मदापुरम और ग्वालियर चंबल  संभाग समेत एक दर्जन जिलों में बारिश के आसार है।  शनिवार को भोपाल, ग्वालियर, चंबल,  संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। शेष संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।वही दक्षिण-पश्चिम मानसून की मप्र में आने की संभावित तारीख 16 जून है।

आज एक दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वही उज्जैन, देवास, सागर, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, आगर, अनूपपुर, डिंडोरी और नरसिंहपुर में भी हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर तक रह सकती है। वही 28-29 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जो जून के पहले सप्ताह तक एक्टिव रह सकता है जिसके प्रभाव से आंधी-बारिश से होगी। इंदौर में आज तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।वही जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव है। एक जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, तो पंजाब और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर दो चक्रवात बने हुए हैं। वही पूर्व-पश्चिम पंजाब की तरफ बने चक्रवात के चलते ट्रफ लाइन दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में बने चक्रवात से होकर गुजर रही है, जबकि उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना से होते हुए कर्नाटक तक बनी हुई है। इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आ रही है और जून अंत बारिश के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews