MP Weather: हवाओं का रूख बदला, 2 दिन बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम, बदलेंगे मौसम के मिजाज, कड़ाके की ठंड के संकेत, जानें IMD अपडेट

up weather

MP Weather Alert Today: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रूख बदल गया है, जिसके चलते तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में अभी तीन दिनों 7 फरवरी तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। इसके बाद 8 फरवरी से मौसम में बदलाव आ आएगा, क्योंकि 8 से 10 फरवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में सक्रिय होने के संकेत है, जिससे तापमान गिरेगा और फिर ठंड बढ़ेगी।

8 फरवरी से बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 9-10 फरवरी से फिर कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है । प्रदेश के कुछ शहरों में आज सोमवार को भी ठंड का तेज असर देखने को मिल सकता है। यहां पारा 10 डिग्री के नीचे रहेगा। हालांकि, दिन के पारे में बढ़ोतरी रहेगी। 7, 8 और 9 फरवरी को दिन और रात दोनों में ही ठंड का असर कम होगा, लेकिन इसके बाद कड़ाके की ठंड का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। मौसम के इस बदलाव के कारण इंदौर सहित प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

10 से पहले पारे में आएगा उछाल

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार तक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वही उसके बाद फिर तापमान में कमी दिखने की संभावना है। अगले 1-2 दिन यानी 10 फरवरी के पहले तापमान में 3 डिग्री तक का उछाल आ सकता है,  हालांकि सिवनी और बालघाट जैसे जिलों में अभी शीतलहर और शीतलहर का असर जारी है, वही अभी अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से आसपास बना हुआ है ।अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने वाला है। आठ फरवरी के बाद कुछ परिवर्तन संभव है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

एमपी मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर सक्रिय है, जिससे हवाओं का रुख बदलने लगा है। यह मौसम प्रणाली कमजोर है, लेकिन इसके प्रभाव से विदर्भ पर बने प्रति चक्रवात के कारण हवाओं का रुख उत्तरी के साथ-साथ ऊपरी स्तर पर दक्षिण-पूर्वी होने लगा है। इसके कारण दिन और रात के तापमान में इजाफा होगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर पारे में फिर गिरावट होने लगेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews