MP Weather Alert: मप्र में सोमवार को होगी मानसून की एंट्री!, झमाझम बारिश के आसार

MP Weather Alert: मप्र में सोमवार को होगी मानसून की एंट्री!, झमाझम बारिश के आसार

भोपाल।

एमपी (Madhypradesh) में आमजन को तेज धूप और उमस से जल्द राहत मिलने वाली है।खबर है कि एमपी (mp) में कल मानसून की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग की माने तो 14 जून को मानसून एमपी में प्रवेश कर सकता है , इसके साथ ही तेज हवाओं और झमाझम बारिश का दौर शुरु हो जाएगा।हालांकि प्री-मानसून एक्टिविटी का दौर प्रदेश में जारी है।

मौसम विभाग की माने तो मानसून की अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी दोनों ब्रांच सक्रिय हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, तेलंगाना के बाकी हिस्सों, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। अगले 48 घंटे में मानसून के अरब सागर के कुछ हिस्से, मुंबई समेत महाराष्ट्र, के बाकी बचे हिस्सों एवं दक्षिणी मप्र में पहुंचने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून की एंट्री तय तारीख से एक दिन पहले यानि 14 जून को हो सकती है। 15 जून की के स्थान पर इस वर्ष प्रदेश में मानसून 14 जून को भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, और जबलपुर संभागों के रास्ते मानसून के प्रदेश में आने की संभावना जताई है।इसके बाद यह एक-दो दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा।

इधन प्री मॉनसून में हुई बारिश से फसलों को भी फायदा पहुंचा है, इसलिए इस बार मध्य प्रदेश में मॉनसून अच्छे होने की संभावना है। इस बार मध्य प्रदेश में 104 फ़ीसदी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews