MP Weather alert: वातावरण में नमी का असर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

up weather update

भोपाल।
मानसून द्रोणिका के हिमालय की तराई की तरफ खिसक जाने से भले ही प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है, लेकिन वर्तमान में वातावरण में काफी नमी मौजूद है, इस वजह से तापमान बढ़ने पर शाम के वक्त कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को फिर येलो अलर्ट जारी किया है और पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जताई है।इधर, गुरुवार को महाकोशल के डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश हुई।  डिंडौरी में बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया। मंडला और बालाघाट में भी झमाझम बारिश से चौराहों और कई कॉलोनियों में बारिश का पानी भर गया जिससे लोगों को दिक्कत हुई।

मौसम विभाग की माने तो रीवा, सिवनी, सीधी, सतना और बालाघाट जिले में भारी बारिश की चेतावनी जताई है।वही रीवा, भोपाल, होशंगबाद संभागों के जिलों में, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , टीकमगढ़ और छतरपुर में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।विभाग की माने तो वैसे तो वर्तमान में मप्र और उसके आसपास कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसके अतिरिक्त मानसून द्रोणिका भी हिमालय की तराई की तरफ खिसकने लगी है। इस वजह से प्रदेश में मानसून की बारिश फिलहाल थम गई है, लेकिन वातावरण में वर्तमान में नमी मौजूद है, जिसके चलते कही कही बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

विभाग की माने तो प्रदेश में 14 और 15 जुलाई से फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। 13-14 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम के आगे बढ़ने पर 15 जुलाई के बाद मानसून के एक बार सक्रिय होने के आसार हैं।

Rain DT 10.07.2020
(0830-1730)
Dhar 45.0
Rewa 37.0
Sidhi 11.0
Khajuraho 9.8
Satna 4.0
Betul 2.0
Indore 0.4mm

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews