MP Weather: अगले 24 घंटे इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 27-28 को मूसलाधार के आसार

MP Weather: अगले 24 घंटे इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 27-28 को मूसलाधार के आसार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरु होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सोमवार को एक और कम दवाब का क्षेत्र बन गया है, जिसके बाद सभी जिलों में अगले चौबीस घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि राजधानी 28 को तेज पानी गिर सकता है। इस दौरान हवा करीब 24 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है।

मौसम विभाग की माने तो यदि सिस्टम पश्चिम दिशा में बढ़ा तो भोपाल में 27-28 अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं, वही प्रदेश भर में भी बारिश हो सकती है। अगले चौबीस घंटों में भोपाल में गरज-चमक के साथ पानी गिरने की संभावना है, जबकि 28 को भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।24 अगस्त तक 699.4 मिमी बारिश का अनुमान था, लेकिन राज्य में अब तक अनुमान से लगभग 3% ज्यादा यानी 717.8 मिमी बारिश हो चुकी है, वही राजधानी भोपाल में की बात करे तो यहां पर अब औसत से 25% ज्यादा पानी गिर चुका है। 24 अगस्त तक भोपाल में 725.8 मिमी पानी गिरना चाहिए था, जबकि 908.1 बारिश हो चुकी है। यही कारण है कि अब दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इंदौर की बात करे तो यहां अब तक 32 इंच बारिश हो चुकी है, अब पांच इंच बारिश भी होगी तो सामान्य मानी जाएगी, जबकि पांच इंच से ज्यादा होने पर सामान्य से अधिक मानी जाएगी।

बीते चौबीस घंटों में बारिश की स्थिति
प्रदेश में बीते चौबीस घंटों की बात करे तो रतलाम में 112 मिमी, होशंगाबाद में 72.6 मिमी, झाबुआ में 61.2 मिमी, अलीराजपुर में 52 मिमी, उमरिया में 50 मिमी, मंडला में 33.4 मिमी, सिवनी में 29 मिमी, अनूपपुर में 28.4 और सागर में 27 मिमी, सीधी में 26.4 और जबलपुर जिले में 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश
रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, इंदौर,उज्जैन, होशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर-चंबल जिलों में कही कही भारी बारिश।

क्या कहता है आईएमडी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department ) के मुताबिक अगले तीन दिन यानी 25 से 27 अगस्‍त तक कुछ राज्‍यों में भारी से भी भारी बारिश होने की आशंका है।विभाग की माने तो दूसरा लो प्रेशर बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बन रहा है, इसके असर से पश्चिम बंगाल के गंगा से लगे इलाके, ओडिशा और झारखंड में अगले 3-4 दिनों में भारी बारिश होगी। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 26 से 28 अगस्त को कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के आसार दिख रहे हैं।पश्चिमोत्तर भारत में 26-28 अगस्त के बीच भारी बारिश होगी। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी से पूर्वा और अरब सागर से पछुआ हवाओं के चलने की वजह से होगा। इस असर से 26 और 27 अगस्त को मूसलाधार बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। इसके बाद असर कम होता जाएगा।

पिछले चौबीस घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

Rainfall dt 25.08.2020
(Past 24 hours)
Gwalior trace
Dhar 7.7
Khargone 1.8
Bhopal 1.2
Pachmari 6.0
Betul 1.2
Jabalpur 0.2
Chhindwara 0.4
Satna 2.6
Indore 1.6
Khajuraho 2.0
Guna 1.2
Shajapur 1.0
Ratlam 6.0
Ujjain 9.0

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews