MP Weather: 24 से झमाझम के आसार, आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

monsoon-rain-start-in-madhya-pradesh-

भोपाल।एमपी में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।  शुक्रवार 24 जुलाई के आस-पास बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। इसके सक्रिय होने बाद ही प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश होने के आसार है, लेकिन इसके पहले मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है वही कई जिलों मे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दरअसल, वातावरण में नमी के कारण आज गुरुवार को भी सुबह से जबलपुर और डिंडौरी सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। वही बालाघाट में तेज बारिश से एक मकान की दीवार गिर गई और 3 लोग नीचे दब गए, जिसमें एक की मौत हो गई वही दो घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज जारी है।इधर भोपाल समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं का दौर जारी है।मौसम विभाग की माने तो मानसून द्रोणिका के मध्य भारत की तरफ लौटने के संकेत मिले हैं। 24 जुलाई के आस-पास बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। इस आधार पर 24 जुलाई से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है।9 साल में पहली बार है जब 20 जुलाई तक इतनी कम बारिश मध्य प्रदेश में हुई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शहडोल, उमरिया , डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, दमोह, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, श्योपुर और झाबुआ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।रीवा, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद संभागों के जिलों में, दमोह, टीकमगढ़ और श्योपुर जिले में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

Rainfall dt 23.07.2920
(Past 24 hrs)
Tikamgarh 46.0
Jabalpur 37.8
Khandwa 6.0
Datia 9.2
Narsinghpur 2.0
Umaria 1.8
Mandla 1.8
Malanjkhand 2.1
Guna 4.8
Sagar 11.8
Satna 12.0
Gwalior 11.7
Indore 2.9
Rewa 6.4
Khajuraho 8.0
Chhindwara 7.0
Nowgaon 1.0
mm

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews