कोरोना के साथ अब प्रदेश में बारिश का कहर, अन्नदाता हुए बेहाल

mp weather

भोपाल।

मध्य प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में बीती रात से लेकर अब तक कई जगह पर हो रही बारिश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच एक नई समस्या खड़ी कर दी है ।इस बारिश से तापमान में बेहद कमी आ गई है जो कोरोना वायरस के बेहद अनुकूल मानी जाती है।

इससे इस महामारी के संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है लेकिन इसके साथ साथ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हो रहा है। सीहोर, देवास ,इंदौर, रतलाम, ग्वालिय,र होशंगाबाद ,दतिया ,मंदसौर सागर ,भिंड ,शाजापुर, खरगोन समेत भोपाल जिले में हुई भारी वर्षा ने किसानों के सामने एक नया संकट खड़ा कर दिया है ।

दरअसल रबी की फसल की कटाई के दौरान कई किसानों की खेत में या तो फसल डली है या कटाई के लिए तैयार है। ऐसे में बारिश का होना किसानों के लिए कयामत है हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया है कि संकट की इस घड़ी में उनके साथ हैं और सरकार पूरी तरह से उनकी मदद करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews