MP Weather : मौसम में बदलाव, दिन में गर्मी, रात को गुलाबी सर्दी, जानें पूर्वानुमान

MP Weather : मौसम में बदलाव, दिन में गर्मी, रात को गुलाबी सर्दी, जानें पूर्वानुमान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather) में बदलाव दिखाई दे रहा है। मानसून के विदा होने के बाद से बारिश थम गई है लेकिन अपना असर छोड़ गई है। दिन में भले ही सूरज की तपिश गर्मी का अहसास करा रही है लेकिन शाम ढलते ही गुलाबी सर्दी लगने लगती है। उधर  बंगाल की खाड़ी में बन सरहि चक्रवात की संभावनाओं को देखते  हुए मौसम में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं।

एमपी मौसम विभाग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) में आने वाले आने वाले 24 घंटों का पूर्वानुमान बताते हुए कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। कहीं भी बारिश के संकेत नहीं है , सामान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

ये भी पढ़ें – MP News : कर्मचारियों को शिवराज का तोहफा, दिवाली से पहले मिलेगा वेतन

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) ने अगले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने के आसार जताये हैं। हालाँकि पिछले दिनों जारी पूर्वानुमान (MP Weather Forecast) के मुताबिक 23 और 24 अक्टूबर के बाद शहडोल संभाग के साथ बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी और बुरहानपुर में ठंड का असर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें – पुलिस को मिली बड़ी सफलता, उज्जैन की चारों छात्राएं बीना स्टेशन पर मिली

मौसम विभाग (IMD MP Weather Update)के मुताबिक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम दक्षिण आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु और केरल के तट के साथ बन रहा है, जिसके प्रभाव मध्य प्रदेश (MP weather department) के जबलपुर संभाग के मंडला, डिंडौरी, छिंदवाड़ा और सिवनी के साथ ही छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 159 ट्रेन, IRCTC ने जारी की लिस्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews