MP WEATHER : मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली चमकने का भी अलर्ट, जानें शहरों का हाल

MP WEATHER : मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली चमकने का भी अलर्ट, जानें शहरों का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather Update Today) बदल रहा है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) के मुताबिक आने वाले दिनों में  न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की सम्भावना है।  मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं कहीं बारिश के आसार और बिजली चमकने का अलर्ट  घोषित किया है।

बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather Update Today) बदल गया  है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस मंडला और खजुराहो में दर्ज किया गया। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) के मुताबिक अगले 24 घंटों में भोपाल और आसपास मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें – MP Corona : कोरोना केसों में आई कमी, 24 घंटे में मिले 7430 पॉजिटिव, एक्टिव केस 52 हजार के पार

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने पूर्वानुमान जताया है कि रीवा संभाग के जिलों में एवं डिंडोरी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, भिंड और मुरैना कहीं कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उधर मौसम विभाग ने  सीधी, सिंगरौली, भिंड और मुरैना में गरज के साथ बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – Morena: औषधि एवं खाद्य विभाग के लगातार छापे, नकली खाद्य सामग्री बनाने वाले परेशान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews