MP Weather : मौसम में दिखेगा बदलाव, आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ,छाएंगे बादल, तापमान में परिवर्तन, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मौसम में आज शनिवार से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में हल्की गिरावट आएगी और बादल भी छाए रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 25 फरवरी से उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 3 दिन रहेगा। 27 फरवरी तक तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 28 फरवरी के बाद मौसम में सुधार होने से फिर तापमान में उछाल आएगा। मार्च में तेज गर्मी और लू चलने के आसार है।

27 फरवरी तक छाए रहेंगे बादल

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने से प्रदेशभर के मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। बादल छाने से दिन के तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी।संभावना है कि 27 फरवरी तक प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। आज 25, 26 और 27 फरवरी को भोपाल में बादल छाए रहेंगे। 28 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी का असर तेज हो जाएगा। दिन और रात दोनों ही पारे में बढ़ोतरी होगी। मार्च में ही लू चलने के आसार भी बनेंगे।

अगले महीने पड़ेगी तेज गर्मी, लू के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने से हवा में नमी आ गई और कहीं कहीं बादल छाए हुए है।वही तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।अनुमान है कि इस बार मार्च के पहले सप्ताह से ही तेज गर्मी शुरू हो जाएगी, क्योंकि 28 फरवरी तक प्रदेश में बादल छाने की संभावना है। वहीं मार्च के दूसरे पखवाड़े में लू चलने के आसार भी है।

मार्च में बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ग्वालियर में इस महीने के अंत तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बादल छाएंगे और रात में ठंडक घटेगी, लेकिन वर्षा के आसार नहीं है। वही सभी शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही बना रहने का अनुमान है। हालांकि रात में गुलाबी ठंडक बनी रहेगी।मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभों का आना जारी रहेगा, इसकी वजह से मार्च का मौसम भी प्रभावित रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews