MP: मौसम के बदले मिजाज, 16 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार, लू का भी अलर्ट

cg weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगी। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में 22-23 मई के आसपास गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शनिवार 21 मई को 16 जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बौछार और 5 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।वही 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े.. MP: स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, DEO को ये निर्देश जारी, छात्रों को ऐसे मिलेगा लाभ

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में खजुराहों, नौगांव और दमोह में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर जिले में हल्की बारिश हुई । वही नौगांव और खजुराहों में तेज लू के साथ रीवा, सतना, सीधी, दमोह, राजगढ़, खंडवा, दतिया, गुना और ग्वालियर में लू का असर देखने को मिला। आज शनिवार 21 मई 2022 को 16 जिलों में गरज चमक के साथ बौछार के आसार है और गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा 30/40 किमी प्रति घंटा चल सकती है। वही 5 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, रविवार 22 और सोमवार 23 मई को एक द्रोणिका बनने के आसार है, जिसका राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों तक विस्तार रहेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में 22-23 मई के आसपास गरज-चमक व तेज आंधी के साथ बारिश के संकेत है।  25-26 मई प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदा-बांदी होगी।अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में 22 से 23 मई के बाद गरज- चमक के साथ बादल व प्री- मानसून गतिविधियां भी दिखाई देगी।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों को राज्य सरकार का तोहफा, न्यूनतम वेतन बढ़ाया, नई दरें 1 अप्रैल से होंगी लागू

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, 25 मई से नौतपा प्रारंभ होकर यह 2 जून तक रहेगा आगामी दिनों में प्रदेश में ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, दमोह, छतरपुर व टीकमगढ़ जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है ऐसे में यह 21 मई को सक्रिय होगा और हवा में नमी आएगी। जिसके चलते 21 मई से तापमान में कमी आना शुरू होगी।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछार

रीवा, ग्वालियर, चंबल संभागों के साथ अनूपपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी।

गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा 30/40 किमी प्रति घंटा

रीवा, ग्वालियर, चंबल संभागों के साथ अनूपपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी।

लू चलने की संभावना

खंडवा, खरगोन, राजगढ़, बड़वानी, बुरहानपुर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews