MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 3 संभागों में बारिश-आंधी के आसार, इन जिलों में चलेगी लू, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Update Today : आज  सोमवार को एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम में भी बदलाव नजर आएगा। एमपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते ग्वालियर, रीवा-चंबल संभाग में 16 मई से 18 मई के बीच बादल छाने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी आसार है। हवा की गति 40 किमी प्रति घंटा से अधिक हो सकती है। वही मालवा-निमाड़ और भोपाल-नर्मदापुरम संभाग में गर्मी का असर देखने को मिलेगा और तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकता है।

आज इन जिलों में लू के आसार, 16 के बाद के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को ग्वालियर, खरगोन, धार, रतलाम, गुना, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में लू चलने के आसार है। वही दक्षिणी हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है और एक पश्चिमी विक्षोभ सोमवार शाम तक उत्तर भारत में पहुंचने वाला हे, जिसका प्रभाव 16 व 17 मई को दिखाई देगा और 20 मई तक ग्वालियर व चंबल व रीवा संभाग के जिलो में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।वही अगले 24 घंटे में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके प्रभाव से इंदौर में भी हल्के बादल रह सकते हैं।

पश्चिमी विभोक्ष का प्रभाव

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू–कश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। वही पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं। हालांकि इन दो मौसम प्रणालियों का भी विशेष प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ रहा है। सोमवार को ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं–कहीं तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 17 व 18 मई के बाद इंदौर में भी तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 19 मई को फिर मौसम बदलेगा और 20 मई से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews