MP Weather : चक्रवाती तूफान का असर नहीं, इन जिलों में बढ़ेगा पारा, चलेगी हीटवेव, जल्द एक्टिव होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, जानें अपडेट

UP Weather,

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज बार बार बदले बदले नजर आ रहे है। कभी बादल तो कभी तेज धूप का असर देखने को मिल रहा है।  एमपी मौसम विभाग की मानें तो हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गया है। आज रतलाम, धार और शाजापुर में हीट वेव चलने का अनुमान है। राजस्थान-गुजरात से सटे अन्य जिलों में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा। प्रदेश में 15 मई के बाद हीट वेव का असर अन्य जिलों में दिखाई देगा। 15 मई से 10 जून के बीच तेजी से तापमान बढ़ेगा और नौतपा तपने के आसार हैं।

वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। बंगाल की खाड़ी में बने तीव्र चक्रवाती तूफान मोका का भी प्रदेश में कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है, जिसके कारण मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। आज शनिवार को प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है। 13 मई को दिन का तापमान 43 डिसे (डिग्री सेल्सियस) और 14 मई को 44 डिसे दर्ज हो सकता है।

15 मई के बाद दिखेगा लू का तेज असर

14 मई से ग्वालियर-चंबल संभाग में लू चलने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।15 मई के बाद प्रदेश के अधिकतर जिलों में हीट वेव चल सकती है। खासकर ग्वालियर संभाग के साथ छतरपुर, भिंड, मुरैना, नौगांव, खजुराहो, पन्ना में गर्मी का असर तेज तो इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में असर थोड़ा कम रहेगा। 15 मई से 10 जून के बीच तेजी से तापमान बढ़ेगा और नौतपा तपने के आसार हैं।मई के 16 दिन और जून के 10 दिनों में गर्मी पड़ सकती है।

जानिए बड़े जिलों का हाल

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर में 13 मई को दिन का तापमान 43 डिसे और 14 मई को 44 डिसे दर्ज हो सकता है। एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 17 व 18 मई के बाद इंदौर में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।इधर, बंगाल की खाड़ी में एक दबाव बन रहा है, जो उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चक्रवाती तूफान के रूप में उत्तर भारत में प्रवेश करेगा, इसके असर से जबलपुर में 2 दिन मौसम में हल्का बदलाव आएगा और बादल छाएंगे, हालांकि बारिश के आसार कम है। वही 15 मई के बाद तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की आशंका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews