MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, 4 संभागों समेत कई जिलों में बारिश-आंधी, बिजली गिरने-चमकने की चेतावनी, जानें IMD पूर्वानुमान

CG Weather,

MP Weather Alert Today : नॉर्थ वेस्ट मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवात बनने और एक ट्रफ लाइन नार्थ वेस्ट एमपी से दक्षिण तमिलनाडु से गुजरने के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आ गया है। अगले 48 घंटों तक फिर बारिश, आंधी और तेज हवा के आसार है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज 24 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते सोमवार को बारिश के साथ बादल छाएंगे और तेज हवा भी चल सकती है। 29 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते फिर मौसम बिगड़ सकता है।

आज एक्टिव होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे अरब सागर से नमी आना शुरू हो जाएगी। इसका असर 26 अप्रैल तक देखने को मिलेगा। आज सोमवार को प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर संभाग में कहीं-कहीं समेत भोपाल, सीहोर, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में हल्की बारिश हो सकती है।अप्रैल अंत तक प्रदेश में बादल छाने और ग्वालियर-चंबल संभाग समेत कई जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

चक्रवाती घेरा सक्रिय, इन जिलों में आज बारिश-आंधी

एमपी मौसम विभाग की मानें तो  मध्यप्रदेश और राजस्थान के ऊपर चकव्राती क्षेत्र बना हुआ है और एक ट्रफ पश्चिमी बंगाल, सिक्किम होते हुए छत्तीसगढ़ , बिहार, झारखंड की और बढ़ रहा है। इसके असर से 27 अप्रैल तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं ब्रजपात व हल्की वर्षा भी हो सकती है।अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के मंडला, डिंडौरी, सिवनी सहित रीवा, सतना, दमोह, उमरिया सहित अन्य जिलों में तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के भी आसार हैं।वही 29-30 अप्रैल को फिर से नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे वेदर में फिर बदलाव आएगा।

अगले 48 घंटों तक जारी रहेगी बारिश

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अप्रैल को रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर संभाग में कहीं-कहीं समेत भोपाल, सीहोर, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में हल्की बारिश हो सकती है। नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन,उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी बूंदाबांदी के आसार है। वही 25 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह और छतरपुर में बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews