MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, छाएंगे बादल, 15 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी, 25 अप्रैल के बाद चलेगी लू, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Update Today :पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंंगलवार से एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 18-19 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में मौसम के बिगड़ने का अनुमान है। इन दो दिनों में एक दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे है। 20 अप्रैल तक हीट वेव और तेज गर्मी पड़ने की संभावना कम है, हालांकि 25 अप्रैल के बाद तापमान में परिवर्तन देखने को मिलेगा और लू का असर भी दिखाई देगा।

15 जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो मौसम प्रभावित कर रहा है। इसके असर से 18 और 19 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव देखने् को मिलेगा। इससे प्रदेश के दक्षिण हिस्से यानी खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति रहेगी। भोपाल में भी मंगलवार-बुधवार को बारिश होने के आसार है। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मौसम में आंशिक बदलाव होगा। हल्के बादल भी छा सकते हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

एमपी मौसम विभाग की मानें जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से हल्की नमी आ रही है। साउथ वेस्ट राजस्थान के ऊपर सर्कुलेशन बना हुआ है।वही नॉर्थ छत्तीसगढ़ से केरल तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक होते हुए ट्रफ लाइन भी गुजर रही है और अरब सागर से थोड़ी सी नमी बनी हुई है। इसके प्रभाव से 18 व 19 अप्रैल को गर्मी बढ़ने पर हल्के बादल छा जाएंगे और तापमान 42 डिसे या इससे अधिक दर्ज हो सकता है।

21 अप्रैल को खत्म हो जाएगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

एमपी मौसम विभाग की मानें 20 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 21 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हो सकता है। 25 अप्रैल के बाद लू की भी दस्तक हो सकती है। अगले दो दिन इंदौर में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी और 19 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। प्रदेश में आने वाले दो-तीन दिनों में दिन का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews