MP Weather : बदला मौसम, 4 संभागों सहित 25 जिलों में बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट, 4 दिनों तक दिखेगा चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का असर, मानसून की एंट्री जल्द, जानें IMD पूर्वानुमान

imd rainfall weather

MP Weather, IMD MP Weather : मध्यप्रदेश में चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग द्वारा दिए गए अलर्ट के मुताबिक 19 से 22 जून के बीच मौसम खराब रहेगा। 22 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधि देखने को मिल रही है। रायसेन में बारिश देखने को मिली है। वहीं कुछ स्थानों पर लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

जिले में भारी बारिश की चेतावनी

19 से 21 जून के बीच राजधानी भोपाल सहित इंदौर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, रतलाम, सीहोर, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात बिपरजॉय के उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर के गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। जिसका असर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा।

मौसम प्रणाली सक्रिय

वही गहरा दबाव उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा। जिससे कारण इसके डिप्रेशन में बदलने के साथ ही इसके कमजोर होने की चेतावनी जारी की गई है। एक अन्य मौसम प्रणाली सक्रिय है। जिसके कारण एक रेखा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। ऐसे में मौसम में व्यापक उलटफेर नजर आ सकते हैं।

24 घंटे में सभी जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं लू की स्थिति में बदलाव आएगा। चक्रवात के कारण राजस्थान के कई इलाके में 24 घंटे के दौरान जमकर बारिश हुई है। जिसका असर मध्यप्रदेश पर पड़ेगा आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में गरज चमक और आंधी का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

ग्वालियर चंबल में भारी बारिश का अलर्ट 

ग्वालियर चंबल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा और सतना में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 25 जिले में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक रविवार से बारिश की एक्टिविटी बढ़ेगी। तूफान का असर मध्यप्रदेश में दिखाई देने लगेगा। 21 जून तक इसका असर रहेगा। इस दौरान रेड अलर्ट जारी किया गया है। 50 किलोमीटर से ज्यादा रफ्तार से आंधी चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया।

वहीं तापमान में 2 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। ग्वालियर चंबल संभाग में सबसे अधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को भोपाल, धार, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, मुरैना, पन्ना, छतरपुर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को राजस्थान की सीमा से लगे ग्वालियर चंबल और उज्जैन संभाग में आंधी कभी पूर्वानुमान जारी किया गया है। गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews