MP Weather: सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, जानें अपने शहर का हाल

mp weather update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today) में एक बार फिर बदलाव हुआ है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है और कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम पारा ग्वालियर और नौगांव में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही भोपाल, जबलपु और दमोह के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।  आज शनिवार 11 दिसंबर 2021 को छतरपुर में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: मप्र में एक्टिव केस 156, 23 दिन में 351 पॉजिटिव, सीएम का बड़ा बयान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और 12 किलोमीयर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही सर्द के चलते मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। अभी दो दिन तक इसी तरह के हालात बने रहेंगे। 14 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके बाद मौसम में परिवर्तन होगा और ठंड (Cold) कम पड़ेगी।प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक शीतलहर जैसी कोई  संभावना नहीं बन रही है । दिसंबर के अंत में मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और शीतलहर भी चलने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP News: पंचायत सचिव समेत 2 सस्पेंड, 6 बर्खास्त, 6 पर जुर्माना, 1 लाइसेंस निलंबित

मौसम विभाग (MP Weather Department) के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस (Minimum Temperature) से भी नीचे पहुंच गया है। भोपाल और जबलपुर में  पारा 2.2 से 3.9 डिग्री, दमोह के न्यूनतम तापमान में 5.2, पचमढ़ी में 4.5, रीवा में 3.6 और सतना में 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार की रात भोपाल का तापमान 11.4 डिग्री, जबलपुर में तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 7.5, उमरिया में 8.4, गुना, रायसेन और रीवा में 8.6, खजुराहो और टीकमगढ़ में 8.8, राजगढ़ में 9.1, सागर में 9.4, सतना में 9.6, शाजापुर में 10.5, दमोह में 10, और इंदौर में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में भी 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  भोपाल का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्रीसे.कम रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews