MP WEATHER : आज इन जिलों में कोल्ड डे और कोहरे का अलर्ट, 2 दिन बाद बारिश के आसार

MP WEATHER :  आज इन जिलों में कोल्ड डे और कोहरे का अलर्ट, 2 दिन बाद बारिश के आसार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्‍य प्रदेश (MP Weather Update Today) में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार है।  नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में कहीं कहीं शीतल दिन (Cold Day) रहने और कोहरा (Fog) छाने के आसार हैं, इसके अलावा दो दिन बाद बारिश के भी आसार जताये जा रहे हैं। इन हालत को देखते हुए 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  उधर 22 जनवरी के बाद ग्वालियर चंबल के इलाकों के फिर बारिश (Rain) का दौर चलने वाला है। 22 जनवरी के बाद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में सागर, रीवा, ग्वालियर, चम्बल संभाग  के जिलों में हलके से माध्यम कोहरा छाया रहा।  खजुराहो में शतलहर का प्रकोप रहा वहीं खजुराहो, दतिया और ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन रहा और रीवा, सीधी, मलाजखंड, नौगांव एवं टीकमगढ़ में शीतल दिन रहा।  सबसे काम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी में भी बड़ा उछाल, ये हैं ताजा रेट

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, दतिया, छतरपुर और टीकमगढ में शीतल दिन रहेगा इसके अलावा इन जिलों के साथ साथ निवाड़ी, सतना, भिंड एवं मुरैना में माध्यम से घना कोहरा कहाये रहने की सम्भावना है।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा ने किया चुनाव में 300 से अधिक सीट जीतने का दावा, दिग्विजय पर भड़के, कमलनाथ पर कही बड़ी बात

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय है।  शुक्रवार 21 जनवरी को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन सकता है। इन दो वेदर सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार से मध्य प्रदेश का मौसम के बदलाव देखने को मिलेगा और बादल छाएंगे। शनिवार से ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभागों के जिलों में बारिश भी होने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews