MP Weather : सर्दी का सितम नहीं हो रहा कम, 19 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 13 जिलों में छाएगा घना कोहरा, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp Weather Update

MP Weather Update Today 20 January 2024 : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी कुछ ज्यादा बदलता दिखाई नहीं दे रहा है, प्रदेश के अधिकांश जिलों में अभी भी मौसम ठंडा बना हुआ है, सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है, मौसम विभाग ने 19 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है वहीँ कुछ इलाकों में पाला गिरने की संभावना भी जताई है इसके अलावा कुछ जिलों में बारिश और घने कोहरे का अंदेशा भी मौसम विभाग में जताया है।

आईएमडी के मुताबिक उत्तर की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं में मध्य प्रदेश के मौसम को ठंडा बनाया हुआ है, मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है साथ ही चार जिलों में बारिश की संभावना जताई है इसके अलावा 13 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

19 जिलों में शीतलहर का अलर्ट 

मौसम विभाग ने रीवा, सतना, मऊगंज, पन्ना, सीधी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर दतिया, दमोह, सागर, शहडोल, कटनी, मंडला और बालाघाट में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है इसके अलावा आईएमडी ने 7 जिलों में मध्यम तो 13 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है, वहीं प्रदेश के चार जिलों में बारिश की संभावना जताई है, कहीं कहीं पाला पड़ने क अभी अंदेशा है।

जानें कब बदलेगा मौसम का मिजाज 

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी क्षेत्र से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश के मौसम के मिजाज को बदला हुआ है 25, 26 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान हैं, सर्दी का सितम जारी रहेगा, इसके बाद मौसम में कुछ तबदीली आ सकती है और सर्दी कम हो सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews