
MP Weather Alert Today : दिसंंबर महिने में मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय है, इसके चलते बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आ रही है । इसके प्रभाव से रविवार को ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के लगभग 35 जिलों में कहीं कहीं बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है, वही एक दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
8-9 दिसंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम
एमपी मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर में भी अगले 48 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे। इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। 6 दिसंबर के बाद मौसम साफ होगा और उत्तरी हवाओं के कारण पारे के गिरते ही कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। इंदौर में अलनीनो के प्रभाव से दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर सामान्य रहेगा लेकिन दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। 7-8 दिसंबर तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। 9 दिसंबर तक कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहने का अनुमान है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के जाते 15 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होने सकती है।
वर्तमान में सक्रिय है कई वेदर सिस्टम
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में उत्तराखंड पर मौजूद है, दक्षिणी गुजरात उससे लगे उत्तरी महाराष्ट्र और अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय हो गया है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी मिलने के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल बने हुए हैं और बारिश का दौर जारी है।
पिछले 24 घंटे का हाल
- शनिवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 17.4, ग्वालियर में 16.8, इंदौर में 17.8 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 18 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान भोपाल में 22.8, ग्वालियर में 25, इंदौर में 24.3 और जबलपुर में 28 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
- शनिवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक धार में दो, इंदौर में 1.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उज्जैन में बूंदाबांदी हुई। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा।प्रदेश की एकमात्र हिल स्टेशन में भी न्यूनतम तापमान बढ़कर 13.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
आज रविवार को इन जिलों में बारिश/कोहरे का अलर्ट
- एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को जबलपुर, कटनी, उमरिया, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, भोपाल, रतलाम, इंदौर, देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, रीवा, सतना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
- रविवार को ग्वालियर, चंबल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है, शेष जिलों में भी बादल बने रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है।
- भोपाल, इंदौर, रतलाम, देवास, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, कटनी, उमरिया, जबलपुर, सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, नर्मदापुरम, सीधी, रीवा, सतना, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रायसेन, सीहोर, भोपाल, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, इंदौर में भी मध्यम से लेकर घनघोर कोहरा छाया रह सकता है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

