MP Weather : आज एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश-कोहरे का अलर्ट, जल्द बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, पढ़े IMD का पूर्वानुमान

mp weather news

MP Weather Update Today :  पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को एक नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिससे 29 जनवरी से फिर मौसम के बिगड़ने के आसार है। ग्वालियर, छतरपुर और दतिया में कोल्ड-डे रहेगा। ग्वालियर में 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी । वही इंदौर में बादल नहीं रहेंगे लेकिन हल्की धुंध रहेगी। मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा, बालाघाट में बूंदाबांदी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद ठंड की फिर से वापस से वापसी होगी।

इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 28 जनवरी को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 29 से 30 जनवरी के बीच फिर से मौसम बिगड़ेगा और गरज चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से इंदौर में 29 से 31 जनवरी के बीच हल्की वर्षा के साथ धुंध का असर देखने को मिलेगा।वही 29 से 31 जनवरी के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।इधर, फरवरी के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। राजस्थान में एक चक्रवातीय घेरा भी बन रहा है इससे गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार बनेंगे जो राजस्थान से लगे हिस्सों को ज्यादा प्रभावित करेंगे।

29 से फिर बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसर वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान, अफगानिस्तान क्षेत्र में निम्न-मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जबकि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण पंजाब के ऊपर और पंजाब, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश से होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। 28 जनवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। जिसका असर 29 जनवरी को दिखना शुरू हो जाएगा। बादल छाएंगे और रात का तापमान बढ़ जाएगा।  इसके असर से 30 जनवरी को जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे का हाल

  • भोपाल, जबलपुर, उज्जैन समेत 20 शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। ।भोपाल में सुबह 9 बजे तक कोहरे का असर देखने को मिला।ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, दिन और रात दोनों तापमान में गिरावट आई है।
  • दतिया और ग्वालियर की रात सबसे ठंडी रही। दतिया में पारा 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • शनिवार सुबह रीवा और शहडोल चंबल के सभी जिले रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर समेत भोपाल, पन्ना, दमोह, छतरपुर, जबलपुर, कटनी, डिंडौरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर में कोहरे का खासा असर रहा।
  • जबलपुर में 50 मीटर विजिबिलिटी, उज्जैन, बालाघाट और मालाजखंड में 200 से 500 मीटर, भोपाल में 200 मीटर, खजुराहो में 300 मीटर, दमोह में 500 से एक हजार मीटर और उमरिया में विजिबिलिटी एक हजार मीटर दर्ज की गई।
  • शुक्रवार को सबसे ठंडा दतिया रहा, यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 4.3, नौगांव में 6.2, गुना में 7.0, खजुराहो में 6.5, रीवा में 8.4, सतना में 9.4, राजगढ़ में 9.5, रतलाम में 9.6 सागर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • इंदौर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 22.2 डिग्री दर्ज और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।
  • राजधानी भोपाल में पारा 12.8, इंदौर में 13.8 और जबलपुर में 12.6 डिग्री तापमान रहा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews