MP Weather : मौसम में बदलाव, चक्रवात का असर, छाए रहेंगे बादल, 2 संभागों और 15 जिलों में बिजली-बारिश, तेज हवा-ओलावृष्टि, येलो-ऑरेंज अलर्ट

mp weather

MP Weather Alert Today  : दिसंबर के महीने में मध्य प्रदेश के मौसम के अलग अलग रंग रुप देखने को मिल रहे है। कभी ठंड और कोहरा दिखाई पड़ रहा है तो कभी बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। वर्तमन में अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है, जिसके चलते बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है ऐसे में 2-3 दिन मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है।  वही प्रदेश में चक्रवाती तूफान मिचोंग का असर देखने मिलेगा। आज सोमवार को ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी के लिए ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है  वही एक दर्जन जिलों में कोहरा छाने का अनुमान है।

3-4 दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 6 दिसंबर के बाद मौसम साफ होगा और उत्तरी हवाओं के कारण पारे के गिरते ही कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। इंदौर में अलनीनो के प्रभाव से दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर सामान्य रहेगा लेकिन दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। 9 दिसंबर तक प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहने का अनुमान है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के जाते 15 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होने सकती है।

क्या कहता है एमपी का मौसम विभाग

वर्तमान में अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के दक्षिणी भाग पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध बनी हुई है। दक्षिणी राजस्थान पर हवा के ऊपर बना चक्रवात अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पहुंच गया है। अलग अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के असर से नमी आ रही है और अतिरिक्त हवाओं का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है, इसके चलते बादल छाए हुए है और रुक रुक कर बारिश का सिलसिला बना हुआ है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  आज सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग, छतरपुर, टीकमगढ़ ,विदिशा, राजगढ़, मंदसौर नीमच है।निवाड़ी आदि जिलों में बारिश की संभावना है। वही जबलपुर, कटनी उमरिया,नरसिंहपुर, सागर, दमोह, भोपाल, रतलाम, इंदौर, देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, गुना, अशोक नगर, दतिया जिलों में कोहरा छा सकता है।

  • विदिशा, रायसेन, राजगढ, धार, इंदौर, रतलाम,उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, छतरपुर,
  • टीकमगढ, निवाड़ी में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी।
  • चंबल संभाग, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर में ओलावृष्टि, तेज हवा, वज्रपात, ऑरेंज अलर्ट
  • इंदौर, रतलाम, उज्जैन, नीमच, गुना, टीकमगढ़ गरज चमक वज्रपात, येलो अलर्ट
  • चंबल संभाग, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर में मध्यम से घना कोहरा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews