MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 25 जिलों में बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज आंधी, ओले गिरने की आशंका, जानें IMD पूर्वानुमान

Monsoon 2022

MP Weather Alert Today : बारिश और गिरते तापमान के चलते मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर सुहाना हो गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है और 4 मई तक मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार है। आज रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी तो कहीं 40 से 50 Km प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।आगामी एक मई को फिर जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते मई में भी गर्मी पड़ने की संभावना कम है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज 30 अप्रैल को प्रदेशभर में तेज बारिश होने, आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना है। भोपाल में रविवार से एक मई के बीच तेज हवा और गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो सकती है। वही 1 मई से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे 3-4 दिन मौसम बदला रहेगा और मई के पहले सप्ताह तक गर्मी पड़ने के आसार नहीं है।

19 जिलों में ओले-बिजली गिरने की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग की मानें तो रविवार को ​​​​​​​नर्मदापुरम संभाग समेत 19 जिलों में ओले और बिजली गिरने के आसार है। वही 25 जिलों के लिए बारिश का यलो और कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।1 और 2 मई को हल्की बारिश होगी। वहीं 3 मई को तेज बारिश होने का अनुमान है। एक मई तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना है। इसके बाद चार मई तक मौसम धूप, बादल और वर्षा होने की संभावना है।

जानिए क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में दक्षिणी एवं उत्तरी पाकिस्तान पर दो पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बने हुए हैं। महाराष्ट्र से लेकर मालदीव तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अतिरिक्त हवा का रुख लगातार दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और पूरे मध्य प्रदेश में बादल छाने के साथ आंधी और बारिश हो रही है।

आज इन जिलों में बारिश, आंधी-ओले के आसार

  1. भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा और नर्मदापुरम संभाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी। जबलपुर, शहडोल, इंदौर और उज्जैन में भी मौसम का मिजाज बदला सा रहेगा।
  2. नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल के साथ श्योपुरकलां, मुरैना, गुना, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, खरगोन, रतलाम, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर और बालाघाट में गरज-चमक के साथ 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है और हल्के ओले गिरने का अनुमान भी है। आकाशीय बिजली गिरने और चमकने की भी संभावना बनी हुई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews