MP Weather : मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, छाए रहेंगे बादल, 2 दर्जन जिलों में आंधी-बारिश के आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ और मोचा तूफान से बने चक्रवाती समीकरण से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। नौतपे से पहले प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल,नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। तीन–चार दिन तक मौसम के यूहीं बने रहने की संभावना है।वही IMD के मुताबिक, केरल में 4 जून तो एमपी में 17 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के साथ एक लोकल सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका असर 20 मई तक रहने का अनुमान है।इसके बाद 23-25 मई के बीच फिर एक और सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके असर से तेज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। बुधवार-गुरुवार की रात नर्मदापुरम, इंदौर, सागर और ग्वालियर संभाग में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।वही इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, सागर, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, धार, श्योपुर, शिवपुरी, खरगोन, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला और डिंडौरी जिले में बारिश का अनुमान है।

भोपाल-इंदौर में ऐसा रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  राजधानी भोपाल में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद बूंदाबांदी हो सकती है। 18 मई को भी बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन 19 मई के बाद आसमान साफ होने का अनुमान है।इंदौर में बुधवार को दोपहर बाद बादल छाएंगे और कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग में धूप-बादल और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। वही 18 मई से फिर गर्मी का असर देखने को मिलेगा। ग्वालियर में आज तापमान 42 से 43 डिग्री के आसपास ही रहेगा। आगामी दिनों में एक-दो डिग्री की गिरावट और हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। हालांकि मौसम प्रणाली के कमजोर रहने के कारण इसका विशेष असर मध्य प्रदेश पर नहीं पड़ रहा है।वही अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है, जिससे हवा का रुख पूर्वी एवं दक्षिण–पूर्वी बना हुआ है और औसत रफ्तार भी लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन–चार दिन तक बना रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews