MP Weather : चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, 2 संभागों और 8 जिलो में बारिश की संभावना, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ेगा। आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40Km प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चलेगी, तो हल्की बारिश भी हो सकती है,हालांकि तेज बारिश या ओलावृष्टि नहीं होगी, क्योंकि चक्रवात का असर कम रहेगा।वही आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को इंदौर-नर्मदापुरम संभाग के साथ सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, कटनी और जबलपुर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती हैं, वही 3 से 5 डिग्री तक दिन का तापमान बढ़ने का अनुमान है। आने वाले 24 घंटे में जबलपुर और इसके आसपास के क्षेत्र में आसमान में घने बादल रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश भी होगी। आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा और बारिश भी होगी।

चक्रवाती तूफान होगा सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में 8, 9 और 10 मई को तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। यहां दिन का तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, रात में पारा 25 डिग्री से नीचे रहेगा।बंगाल की खाड़ी में सोमवार से मोका चक्रवातीय तूफान सक्रिय होना शुरू हो जाएगा, इसके मजबूत होने से नमी कम होगी और राजस्थान की ओर से भी गर्म हवाएं आने लगेंगी। इससे अगले दो दिन में तापमान में वृद्धि होगी।  11 मई को फिर मौसम बदलेगा और बादल छा जाएंगे।  प्रदेश में 15 मई के बाद ही हीट वेव चल सकती है। खासकर ग्वालियर संभाग के साथ छतरपुर, भिंड, मुरैना, नौगांव, खजुराहो, पन्ना में गर्मी का असर तेज तो इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में असर थोड़ा कम रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मोचा का दिखेगा असर

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर में वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। पश्चिमी सक्रिय ने पश्चिमी हवा को रोक लिया है। एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है, जिससे हल्की नमी आ रही है और हल्के बादल छाए हुए है। 8-9 मई के बीच मोका तूफान सक्रिय हो सकता है, इसके सक्रिय होने से सभी सिस्टम खत्म हो जाएंगे। यह हवा की नमी को कम कर देगा और हवा का रुख भी बदल जाएगा। अगले 5-6 दिन मौसम शुष्क रहेगा और अगले कुछ दिन तापमान में गिरावट आने की कोई संभावना नहीं है। कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को अवदाब के क्षेत्र में बदल जाएगा और मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews