MP Weather : चक्रवाती तूफान दिख सकता है असर, छाएंगे बादल, 14 जिलों में बारिश के आसार, 15 जून के बाद बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert :  चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके गुजरात के तटों के अलावा अन्य राज्यों पर भी प्रभाव देखने को मिल सकता है। अरब सागर में बने चक्रवात के कारण प्रदेश में इंदौर भोपाल ग्वालियर और जबलपुर में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 13 और 14 जून को प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में तेज गर्मी पड़ सकती है, लेकिन कुछ शहरों में बूंदाबांदी का अनुमान भी है। 15 जनू के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

आज इन जिलों में बारिश-छाएंगे बादल

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में भोपाल, रीवा, नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वही धार, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सागर, सिवनी और गुना में भी बादल छा सकते हैं। वही जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींट पड़ सकते हैं।ग्वालियर-चंबल संभाग में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।इंदौर में  13 और 14 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

14 से दिखेगा मौसम में बदलाव

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, जबलपुर में चक्रवात के असर से 15 जून तक इसी तरह बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। इस दौरान तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा।  13 जून के बाद अरब सागर से आ रही नमी और जम्मू-कश्मीर में आने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ग्वालियर सहित अंचल में अधिकांश स्थानों पर तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। भोपाल में  13 जून और 14 जून को बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 15 जून को बादल रहेंगे तो 16 जून को मौसम साफ रह सकता है।

चक्रवात का असर

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में अरब सागर में बना चक्रवात पोरबंदर से 310 किमी दूर गुजरात व उससे सटे क्षेत्र में सक्रिय है। इसके असर से मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलेंगी। वहीं दोपहर बाद गरज-चमक के साथ वर्षा की भी संभावना है। वही पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवा बनी हुई है, द्रोणिका झारखंड, बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके असर से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश क्षेत्र में रीवा संभाग में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews