MP Weather : प्रदेश में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 26 जिलों में लू का येलो अलर्ट

MP Weather : प्रदेश में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 26 जिलों में लू का येलो अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather) में गर्मी प्रकोप बढ़ रहा है, बीच के दिनों में थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई थी लेकिन अब मई के नजदीक आते है मौसम में तपन बढ़ गई है। मप्र मौसम विभाग (MP weather department) ने आज जारी दैनिक रिपोर्ट (MP Weather Report) में आने वाले दिनों में तेज गर्मी की आशंका जताई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) ने प्रदेश के 26 जिलों में लू चलने की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने सागर, ग्वालियर एवं चम्बल संभाग के जिलों के साथ साथ छिंदवाडा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगौन, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर और नीमच में लू चलने (imd heatwave) की सम्भावना जताई है।

ये भी पढ़ें – सरेआम दीवार पर बाथरूम करना युवक को पड़ा भारी, अपर आयुक्त ने लगवाई उठक-बैठक, वीडियो वायरल

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) का अनुमान है कि 01 मई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। पिछले 24 घंटे की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया (mp weather news) कि प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा, राजगढ़ में लू का प्रकोप रहा। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : एक्टिव होगा पश्चिम विक्षोभ, बदलेगा मौसम, 4 मई तक 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 7 में हीटवेव की चेतावनी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews