MP Weather: 9 जिलों में भारी बारिश-8 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, बरगी डैम के गेट खोले, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, जिसके चलते कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है। एमपी मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज शुक्रवार 23 सितंबर 2022 को सभी संभागों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 9 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही 8 संभागों और 4 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की है। इसके चलते बरगी डैम के 13 गेट खोल दिए गए है, वही अगले हफ्ते 1 नया सिस्टम बनने के संकेत है।

यह भी पढ़े..MP Weather: लो प्रेशर का प्रभाव, कई सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) ने आज शुक्रवार 23 सितंबर को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। आगर, शाजापुर, श्योपुर,गुना, शिवपुरी, नीमच,मंदसौर, धार और खरगोन में भारी बारिश की चेतावनी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।रीवा, इंदौर, ग्वालियर, चंबल सागर ,नर्मदापुरम ,भोपाल और उज्जैन संभाग के साथ जबलपुर,छिंदवाड़ा, बालाघाट और मंडला में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, ग्वालियर पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती घेरे में तब्दील होकर कमजोर हो गया है, जिसके असर से इंदौर में शुक्रवार हल्की बूंदाबांदी के आसार है। अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इंदौर में बारिश की गतिविधियों पुन: दिखाई देगी। ग्वालियर में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंचल में 30 सितंबर तक मानसून सक्रिय होने के आसार हैं।

यह भी पढ़े..CG Weather: फिर बदले मौसम के मिजाज, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

भारी बारिश के अलर्ट के चलते बरगी डैम के 13 गेट फिर खोल दिए गए है, जिसके कारण नर्मदा नदी के घाटों पर पानी के वर्तमान स्तर से 12 से 15 फुट तक वृद्धि होगी। घाटों पर लोगों को सतर्क कर दिया गया है।  जबलपुर सहित संभाग के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मध्यप्रदेश में सामान्य से 22% ज्यादा 45 इंच बारिश हो चुकी है। बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर 24 सितंबर तक रहेगा। इस सिस्टम के गुजर जाने के बाद मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। राजस्थान में मानसून की विदाई के लिए प्रति चक्रवात बन रहा है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का अलर्ट

बीते चौबीस घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश गुना में साढ़े 4 इंच हुई। खजुराहो, सिवनी, सागर, धार, ग्वालियर और पचमढ़ी में 1-1 इंच पानी गिरा। भोपाल, दतिया, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, रायसेन, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सतना और उमरिया में भी बारिश हुई।

Rainfall DT 23.09.2022
(Past 24 hours)
Guna 118.0
Malanjkhand 30.6
Seoni 28.6
Pachmarhi 28.0
Gwalior 25.5
Sagar 21.0
Sidhi 20.4
Dhar 19.4
Ujjain 17.0
Indore 15.2
Shivpuri 14.0
Jabalpur 13.4
Mandla 9.7
Umaria 8.9
Chindwara 8.6
Bhopal 5.6
Datia 4.8
Narshingpur 4.0
Ratlam 4.0
Narmadapuram 3.4
Satna 2.5
Damoh 2.0
Raisen 1.6
mm

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews