MP Weather: 9 सितंबर से फिर शुरू होगा झमाझम का दौर, कई संभागों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी में आज से चक्रवाती घेरा बनेगा, जो 9 सितंबर को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा, इसके असर से प्रदेश में 9 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार 7 सितंबर 2022 को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। वही 27 जिलों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़े..UP Weather: 9 सितंबर को फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) ने आज बुधवार 7 सितंबर को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के साथ बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन में कुछ स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभागों के साथ बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा शहडोल, जबलपुर,सागर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के साथ बुरहानपुर, खरगोन और खंडवा में बिजली गिरने और चमकने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 8 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, इससे बारिश की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं। अब 9 और 10 सितंबर को मध्यप्रदेश के दक्षिणी इलाकों इंदौर, जबलपुर, सागर, बैतूल और नर्मदापुरम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 12 से 14 सितंबर तक प्रदेश के मध्य और ऊपरी इलाकों (भोपाल, सागर, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड) समेत कई अन्य इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े..CG Weather: नए सिस्टम से बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार,  48 घंटों में एक नया सिस्टम बनने जा रहा है, इससे जबलपुर सहित संभाग में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।।बंगाल की खाड़ी में बनने वाले लो प्रेशर एरिया से 9 और 10 सितंबर को इंदौर, जबलपुर, सागर, बैतूल और नर्मदापुरम समेत दक्षिणी इलाकों में 48 घंटे तक बारिश का जोर रहेगा और जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और बालाघाट में भारी वर्षा हो सकती है। 9 व 10 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर व शहडोल संभाग के जिलों और 10 सितंबर के आसपास इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews