MP Weather : जल्द एक्टिव होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : वर्तमान में मानसून के साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव है। राजस्थान के जैसलमेर, शिवपुरी, सीधी होते हुए ट्रफ लाइन गुजर रही है और राजस्थान के ऊपर भी सिस्टम एक्टिव है। इसके अलावा दोनों तरफ से नमी आ रही है और बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के 5 जिलों में आज अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।वही सोमवार को रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, चंबल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं।

ग्वालियर-जबलपुर और इंदौर-भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की अक्षीय रेखा राजस्थान के कुछ जिलों से गुना, सतना होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी राजस्थान में चक्रवात बने हुए हैं। इन मौसम प्रणालियों का प्रभाव गुरुवार तक रहेगा। भोपाल में सोमवार को तेज बारिश और इंदौर में हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को शहर में भारी वर्षा होने की संभावना है। उज्जैन और जबलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर में हल्की बारिश हो सकती है।

चक्रवाती घेरे का प्रभाव, 12 को एक्टिव होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में द्रोणिका मप्र के शिवपुरी सीधी व डालटनगंज से मणिपुर तक जा रही हैं। वहीं एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ यह अगले दो दिन में चक्रवाती घेरे में तब्दील होगा। इसके अलावा एक आफसोर ट्रफ दक्षिण गुजरात से केरल तक जा रहा है। 12 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे प्रदेशभर में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। इसके प्रभाव से जबलपुर सहित संभाग के कटनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट सहित आस-पास के जिलों में वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। इसके असर से प्रदेशभर में पूरे हफ्ते को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शिवपुरी और श्योपुरकलां में अति भारी बारिश हो सकती है। वही भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर और छतरपुर में भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, चंबल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। जबलपुर, रायसेन, विदिशा सहित 14 जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews