MP Weather : एक साथ कई सिस्टम सक्रिय, प्रदेश पर छाया मानसून, 2 दर्जन जिलों में भारी बारिश, बिजली-तेज हवा का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इंदौर-जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में आ चुका है। आज सोमवार से प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में जबलपुर और ग्वालियर-चंबल संभाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही छिंदवाड़ा और सिवनी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर में 28 जून को मानसून के प्रभाव से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में अति बारिश और भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर और सागर में भारी बारिश की संभावना है, वही बाकी हिस्सों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व चंबल संभागों के जिलों में बारिश में भी बारिश के आसार है। वही बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया व सिवनी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन 29 जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल में 26 से 29 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला समेत कई जिलों में लगातार तीन से चार दिन भारी बारिश हो सकती है।इसके अलावा 26 से 29 जून के बीच सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। ढाई से चार इंच तक बारिश होने का अनुमान है।

जानिए क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में एक साथ कई वेदर सिस्टम सक्रिय है। एक तरफ उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं उससे लगे ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। चक्रवात बिपरजाय कमजोर पड़ने के बाद हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। पूर्व-पश्चिम ट्रफ उत्तरी पंजाब से ओडिशा के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र तक बना है, जो उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी मप्र और छत्तीसगढ़ से होकर ओडिशा तक जा रहा है। अरब सागर एवं उससे लगे गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews