MP Weather : एक साथ कई सिस्टम सक्रिय, 25 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, तेज हवा-बादल-बिजली की चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : अरब सागर के ऊपर बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम का असर शनिवार-रविवार को भी देखने को मिलेगा। आज 8 जुलाई शनिवार को जबलपुर-नरसिंहपुर समेत 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।वही वर्तमान में 4 सिस्टम एक्टिव है, जिसके असर अगले 48 घंटों तक इंदौर, जबलपुर , भोपाल और ग्वालियर-चंबल संभाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना को छोड़कर शिवपुरी, गुना, अशोक नगर से आगे भोपाल की ओर तेज बारिश के आसार बने हैं। अगले दो दिन ग्वालियर दतिया, भिंड, मुरैना में सामान्य बारिश रहेगी।

24 जिलों भारी बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग की मानें जबलपुर-नरसिंहपुर समेत 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह और सागर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, इस दौरान 2.50 इंच से 4.50 इंच बारिश हो सकती है। इसके अलावा भोपाल, सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से तेज बारिश होगी।

11 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। बैरसिया, कोलार, बैरागढ़ इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है। इंदौर में हल्की से तेज बारिश भी हो सकती है।  जबलपुर में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान है। वही ग्वालियर में शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। संभाग में तेज बारिश हो सकती है।इसके अलावा उज्जैन में भी हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। 10 जुलाई के बाद तेज बारिश हो सकती है।वही 11 जुलाई तक जबलपुर सहित संभाग के मंडला, डिंडौरी, बालाघाट सहित आस-पास के जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना है।

एक साथ 4 सिस्टम सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक साथ 4 वेदर सिस्टम सक्रिय है। अरब सागर के ऊपर एक नया सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसके असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके असर से वर्षा की गतिविधियां में तेजी आएगी। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। वहीं दक्षिणी गुजरात पर एक चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ। इसके अलावा बीकानेर, अजमेर, गुना, दमोह, (बालासोर) ओड़िशा तक द्रोणिका बनी हुई है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews