MP Weather : शुक्रवार को सक्रिय होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम, 35 जिलों में बारिश की चेतावनी, आंधी-तेज हवा, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : बार बार सक्रिय हो रहे वेदर सिस्टमों के चलते मध्यप्रदेश में मई अंत तक बादल छाने के साथ बारिश और तेज हवा के आसार है। वही 50 से 60Km प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इधर, आज गुरूवार से नौतपा 25 शुरू हो रहा है, ऐसे में नौतपा की शुरुआत में भी आंधी-बारिश होने का अनुमान है।आज गुरूवार को भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में कहीं-कहीं बारिश के संकेत है। वहीं शुक्रवार को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने वाला है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

4 बड़े शहरों के मौसम पर अपडेट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल संभाग में 26 मई तक बादल छाने के साथ तेज हवा और बारिश के आसार है। भोपाल में 25-26 मई को तेज बारिश और 50Km प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वही 27 मई को भी कहीं बादल छाएंगे तो कहीं बारिश होगी। इंदौर में दोपहर बाद बादल छाने के बाद शाम को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन का पारा 38 डिग्री के आसपास ही रहेगा। 29 मई के बाद ही  तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। जबलपुर में 26 मई तक बादल छाने, तेज हवा के साथ  बूंदाबांदी हो सकती है।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है और दक्षिण उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक द्रोणिका जा रही है। इसके अलावा दक्षिणी पश्चिम मप्र से विदर्भ होते हुए दक्षिण कर्नाटक तक एक अन्य द्रोणिका जा रही है, जिसके कारण अरब सागर से नमी आ रही है और बारिश हो रही है।वही शुक्रवार 26 मई को भी जम्मू-कश्मीर में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना बनी है, ऐसे में 31 मई तक मौसम में गर्मी नहीं बढ़ेगी और मई के आखिरी दिनों तक मौसम के यूहीं बने रहने की संभावना है।

48 घंटों तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  1. गुरूवार को 25 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश के साथ तेज हवा चलेगी।
  2. शुक्रवार 26 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश के साथ तेज हवा चलेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews