MP Weather : 2 वेदर सिस्टम एक्टिव, 1 दिसंबर तक वर्षा, छाए रहेंगे बादल, आज 2 दर्जन जिलों में बारिश के आसार, कोहरा-ओलावृष्टि-तेज हवा, जानें IMD अपडेट

CG weather

MP Weather Alert Today : अरब सागर से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 1 दिसंबर तक मध्य प्रदेश का मौसम के मिजाज यूहीं बने रहने के आसार है। अगले दिनों में प्रदेश के 40 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश के लिए येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 नवंबर तक और पश्चिम मध्य प्रदेश के जिलों में 29 नवंबर तक के लिए बारिश गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इधर, प्रदेश के बिगड़ते मौसम और ठंड कोहरे के चलते प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का गुरूवार से दिखेगा असर

एमपी मौसम विभाग के मुताबित, बुधवार गुरुवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम का प्रभावित करने लगेगा, जिससे बादल छाएंगे और बारिश का एक और दौर देखने को मिलेगा।1 दिसंबर तक प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है, वहीं शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले 2 से 3 दिन तक यानी 1 दिसंबर तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह से तापमान में धीरे धीरे गिरावट आना शुरू होगी, लेकिन तेज ठंड का असर दूसरे हफ्ते से देखने को मिलेगा।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।भोपाल-इंदौर संभाग में बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। आज इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, पन्ना, सागर, भोपाल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग

वर्तमान में प्रदेश पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में और हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। बुधवार रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र में सक्रिय होने जा रहा है, उसके प्रभाव से गुरुवार से एक बार फिर प्रदेश में नम हवाएं आने से बारिश का एक और आने का अनुमान है। बादल रहने के कारण दिन के तापमान में गिरावट तो रात में बढ़ा रहेगा। आज बुधवार को भी बादल बने रहने के कारण दिन के तापमान में विशेष बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।

1 दिसंबर तक इन जिलों में बारिश-कोहरे के आसार

  • एमपी मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, डिंडौरी, मंडला, छिंदवाड़ा और दमोह में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चल सकती है।
  • अगले 3 दिन तक डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर अनूपपुर, शहडोल ,उमरिया, कटनी, दमोह विदिशा, रायसेन, सीहोर ,भोपाल समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है, वही आज बुधवार को बालाघाट,सिवनी,छिंदवाड़ा,बैतूल,मंडला में तेज बारिश के आसार है।
  • भोपाल, जबलपुर, इंदौर समेत 39 जिलों येलो अलर्ट जारी किया गया है, यहां घने कोहरे के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के आसार  है।
  • सागर, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर और भोपाल संभाग तापमान में गिरावट के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने आशंका ।भोपाल, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में कोहरा छाया रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews