MP Weather : 8 अप्रैल को एक्टिव होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, तापमान में परिवर्तन, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में 10 अप्रैल तक मौसम में परिवर्तन का दौर जारी रहने वाला है, वही 8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे मौसम की गतिविधियों में तेजी आएगी। एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज से ग्वालियर चंबल और जबलपुर संभाग में बादलों और बारिश का असर देखने को मिलेगा।तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। ग्वालियर में 5 से 10 अप्रैल के बीच बारिश तो जबलपुर में 6 और 7 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे। आज 5 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी मौसम बदला सा रहेगा।

ग्वालियर चंबल और जबलपुर संभाग में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

  1. एमपी मौसम विभाग की मानें तो 5 और 6 अप्रैल को बादलों और बारिश का दौर भी आएगा। जिसका असर 10 अप्रैल तक रहेगा,क्योंकि 8 अप्रैल को एक और नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका प्रभाव 10 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
  2. 8 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में पश्चिमी विक्षोप एक्टिव होगा। इसके बाद तापमान बढ़ेगा और इस कारण पारा 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा।
  3. बुधवार को ग्वालियर, चंबल, भोपाल संभाग के जिलों एवं शाजापुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
  4. ग्वालियर में 5 से 10 अप्रैल के बीच फिर से बादल छाने के साथ बारिश के आसार बनेंगे। जबलपुर में 6 और 7 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे।
  5. इंदौर में गुरुवार को बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। वही 8 अप्रैल को तेज बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके पश्चात 10 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे।

जानिए क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,वर्तमान में दक्षिण–पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।वही तेलंगाना से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है और हवा का रुख भी उत्तरी- पश्चिमी बना हुआ है।इसके अलावा अरब सागर से हवा के साथ नमी आ रही है,इन्हीें मौसमी प्रणालियों से बादल छा रहे हैं और बारिश का सिलसिला चल पड़ा है। इसका असर से जबलपुर संभाग के जिलों में भी बादल वर्षा के आसार बन रहे हैं। 10 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 10 अप्रैल तक तेज गर्मी पड़ने और 20 अप्रैल तक प्रदेश में लू के आसार कम है, अप्रैल अंत तक गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews