Hindi News

MP: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 30 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट, जानें अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वर्तमान में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव है और आज से नौतपे की शुरूआत भी हो चुकी है।इसी बीच एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार 25 मई को 30 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और हल्की बौछार की संभावना जताई है। वही 30 जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया है।इधर,27 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार है।

यह भी पढ़े..निकाय चुनाव: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान-अब तक कोई अध्यादेश राजभवन नहीं भेजा गया है

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सीधी में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।वही ग्वालियर, सागर, जबलपुर,नर्मदापुरम और शहडोल संभागो के जिलों में हल्की बारिश हुई । आज बुधवार 25 मई 2022 को 30 जिलों में गरज चमक के साथ बौछार के आसार है और गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा 30/40 किमी प्रति घंटा चल सकती है। 27-28 मई से नया सिस्टम एक्टिव होगा और इसके बाद फिर प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू होगा। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा और सागर और उसके आसपास इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव है।इसमें जम्मू के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है।इसके कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है औ मप्र में अलग–अलग स्थानों पर बादल छाने के साथ बारिश हो रही है।भोपाल सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो-तीन दिन प्री-मानसून एक्टिविटी देखने को मिलेगी। वही इंदौर में एक हफ्ते के बाद प्री मानसून एक्टिविटि का असर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े..सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! बढ़ सकती है रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन राशि,जानें अपडेट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, प्री मानसून के चलते आज 25-26 मई प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदा-बांदी होगी। ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, श्योपुरकलां, मुरैना, उमरिया में आज25 को हल्की से तेज बारिश हो सकती है।वही उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और बैतूल में अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना है। वही 27-28 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत में सक्रिय होगा, जिसके असर से 26 मई से तापमान में तापमान मे दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के पश्चात फिर से बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

MP Weather Update Today 25 May 2022

Rainfall DT 25.05.2022
(Past 24 hours)
Mandla 7.8
Nowgaon 4.0
Khajuraho 2.6
Malanjkhand 1.0
Narmadapuram 1.0
Jabalpur trace
Datia trace
Gwalior trace
Indore trace

इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछार

रीवा, शहडोल, चंबल और नर्मदापुरम संभागों के जिलो के साथ जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, धार, उज्जैन, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में।

गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा 30/40 किमी प्रति घंटा

रीवा, शहडोल,संभागों के जिलो के साथ जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़।

गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने के आसार

चंबल और नर्मदापुरम संभागों के जिलो के साथ भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, धार, उज्जैन, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews