MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेंगे मौसम के मिजाज, आज कई जिलों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान-जिलों की स्थिति

UP Weather,

MP Weather Update Today: मध्‍य प्रदेश में छतरपुर के नौगांव में शुक्रवार को पारा शून्य के पास पहुंच गया, इतना ही नहीं देश के सबसे ठंडे शहरों में नौगांव दूसरे नंबर पर आया । पिछले 24 घंटों में कई जिलों में घना कोहरा तो कई जिलों में शीतलहर का कहर जारी रहा। एमपी मौसम विभाग की मानें तो रविवार को एक नया सिस्टम बन रहा है जिससे सोमवार से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। इससे पहले आज शनिवार 7 जनवरी को फिर 25 से ज्यादा जिलों में कोल्ड वेव कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर समेत कई जिलों में पाला भी पड़ सकता है।

मौसम विभाग (MP Weather Today Report) के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और दूसरा रविवार को सक्रिय होने के आसार है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर फिर बर्फबारी होगी और प्रदेश के मौसम में भी बदलाव नजर आएगा। हवाओं का रुख बदलते ही दिन और रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद 10 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और  फिर पारे के गिरते ही मकर संक्रांति तक ठंड जोर पकड़ेगी। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के पश्चात तापमान में हल्की वृद्धि होगी।

शीतलहर के आसार

मौसम विभाग (MP Weather Today Report) के मुताबिक, राजस्थान में जारी ठंड के रेड अलर्ट का असर आज और ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में भी दिखाई देगा। शनिवार को भी कोहरा छाया रहेगा, बर्फीली हवाएं भी जारी रहेंगी। शीतलहर के आसार बने रहने के साथ फसलों पर पाला भी पड़ सकता है। इसके बाद रविवार से ग्वालियर-चंबल संभाग को ठंड से राहत मिलने लगेगी। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर आने पर तीव्र शीतलहर चल सकती है। दिन में तीव्र शीतल दिन भी रहेगा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज होगा।वही 7 से 9 जनवरी तक इंदौर में तापमान सामान्य के आसपास बने रहेंगे।

10 को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक  वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है, ऐसे में आज शनिवार से हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश शुरू होने के आसार है, इसके असर से तापमान में 1 से 2 दिन हल्की बढ़ोतरी होगी, इसके बाद तापमान गिरेगा। वही रविवार से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे दो दिन तक तापमान सामान्य बना रहेगा।इसके बाद 10 जनवरी से एक और सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश बन रहे हैं। इसका प्रभाव 14 जनवरी से मध्यप्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट आते ही ठंड बढ़ेगी।

पिछले 24 घंटे का हाल

  • शुक्रवार रात नौगांव (छतरपुर) की सबसे सर्द रही, यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री रहा।
  • खजुराहो में 1.6, उमरिया में 1.7, ग्वालियर और मलाजखंड में 2.5, गुना और दमोह में 3 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
  • खजुराहो में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। रीवा में 4, सीधी में 4.4, सागर में 5 डिग्री तापमान रहा।
  • भोपाल में रात का तापमान 8 तो इंदौर में 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।वही डिंडौरी में गाड़ियों-घरों पर ओस की बूंदें दिखाई दी।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी गिरा, शेष संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
  • न्यूनतम तापमान सागर संभाग में सामान्य से विशेष रूप से कम, ग्वालियर एवं भोपाल संभाग में सामान्य से काफी कम रहा।
  • उज्जैन, रीवा और शहडोल संभाग में सामान्य से कम एवं शेष संभाग के जिलों में सामान्य रहा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews