MP Weather : फिर बिगड़ेगा मौसम, आज से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, छाएंगे बादल, 30 जिलों में बारिश-आंधी के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

mp Weather,

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज आज बुधवार से फिर बदलने वाले है। मई के पहले सप्ताह तक बारिश के जारी रहने का अनुमान है।आज से फिर प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मई के पहले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहेगा। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 27 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका असर 4 मई तक रहेगा और प्रदेश के अनेक जिलों में बारिश-आंधी के आसार है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 26 अप्रैल को रीवा संभाग के जिले रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में भी मौसम बदला हुआ रहेगा। 26, 27 और 28 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 27 अप्रैल तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं ब्रजपात व हल्की वर्षा भी हो सकती है। अप्रैल अंत तक प्रदेश में बादल छाने और ग्वालियर-चंबल संभाग समेत कई जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

जबलपुर-भोपाल में 4 दिन तक बारिश

एमपी मौसम विभाग की मानें तो भोपाल-जबलपुर में अगले 4 दिन बारिश होने की संभावना है और इंदौर-ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे। 27 अप्रैल को उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर 27 से 30 अप्रैल और 1 से 4 मई तक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान चमक-गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली चमकने या गिरने की संभावना है। बुधवार को उज्जैन संभाग में कहीं–कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। गुरुवार से मध्य प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर वर्षा होने का दौर शुरू होने का अनुमान है।

क्या कहता है मौसम विभाग

वर्तमान में पश्चिमी विदर्भ पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ। वहां से मराठवाड़ा होते हुए अंदरुनी कर्नाटक तक द्रोणिका लाइन जा रही है। बुधवार को उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे अगले एक सप्ताह तक बादल छाने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इधर, अप्रैल महीने में अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है, वहीं कश्मीर में जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, वे राजस्थान से गुजर रहे हैं। इस कारण से प्रदेश में बारिश और आंधी देखने को मिल रही है।

जानिए अप्रैल अंत तक मौसम का हाल

  1. बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में 26 से 29 अप्रैल तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
  2. बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, मुरैना और श्योपुरकलां में बादल छाए रहेंगे। 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews