MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ-चक्रवात का असर, छाएंगे बादल, 20 जिलों में बारिश-ओले के आसार, चलेगी तेज हवाएं, पढ़े मानसून की दस्तक कब?

mp weather

MP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है।  आज सोमवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।  इस दौरान 40-50 Km प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चलने का भी अनुमान है। वही केरल में 7 जून तक मानसून के पहुंचने के चलते मध्यप्रदेश में इस बार 15 से 20 जून के बीच मानसून आने की संभावना है। वही ग्वालियर-चंबल संभाग में भी मानसून दस्तक दे सकता है।

एमपी मौसम विभाग की मानें पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज सोमवार को इंदौर संभाग के बुरहानपुर, खरगोन, आलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ और धार में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं इंदौर-ग्वालियर समेत करीब 20 जिलों में मौसम बदला रहेगा और बूंदाबांदी हो सकती है। मानसून के 20 जून या इसके बाद ही प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।अनुमान है कि 18 जून को खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिले के रास्ते मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है। भोपाल में सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। 8 जून से मौसम साफ हो सकता है।जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाने और हल्की वर्षा की आशंका बनी हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का प्रभाव

एमपी मौसम विभाग की मानें   वर्तमान में जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण ओडिशा, पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी आदि स्थानों पर अलग-अलग तीन चक्रवात बने हुए हैं।दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे लगे तेलंगाना पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और अफगानिस्तान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है। इन चारों मौसम प्रणालियों के अलावा वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है और अरब सागर से नमी मिल रही है।

इन जिलों में बारिश-ओलों के आसार

  1. भोपाल, सीहोर, बड़वानी, देवास, मंदसौर, नीमच, भिंड, श्योपुरकलां, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर, टीकमगढ़ में बारिश हो सकती है।
  2. बुरहानपुर, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ और धार में ओले गिरने के आसार हैं।
  3. भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मानसून

  1. 18 जून को खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिले के रास्ते मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है
  2. राज्य के 63% हिस्से में बारिश सामान्य से कम हो सकती है।
  3. इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग के कुल 33 जिलों में सामान्य से 10% या इससे कम बारिश हो सकती है।
  4. भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल संभाग के 19 जिलों में सामान्य बारिश होने का अनुमान है। इन स्थानों में 96 से 104% तक बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews