MP Weather : चक्रवात-पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, 6 संभागों और 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 मई के बाद बदलेगा मौसम, जानें अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में अभी एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है,हालांकि ट्रफ लाइन और चक्रवात का असर नहीं है, ऐसे में 8 मई तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहने वाला है ।इस दौरान 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। वही 15-20 मई तक प्रदेश में हीट वेव और तेज गर्मी पड़ने की संभावना कम ही है। 6 मई को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनने जा रहा है जो समुद्री तूफान मोचा में परिवर्तित होने की संभावना है, इससे 7 मई तक बादल-वर्षा के आसार रहेंगे इसके बाद आसमान साफ होने लगेगा।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 8 मई तक प्रदेश में हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है और बादल भी छाए रहेंगे, वही 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में 6 मई तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार है। 7 और 8 मई तो मौसम साफ रहेगा। हल्के बादल छाएंगे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इंदौर में आज दिन में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में 7 मई तक बादल -वर्षा  देखने को मिलेगा। वही 15 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने के आसार नहीं है, लेकिन मई के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

एमपी मौसम विभाग की मानें तो मई में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 6-7 मई को ग्वालियर में मौसम बिगड़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में 5 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसका असर दो दिन रहेगा।  सात मई तक बूंदाबांदी के आसार हैं, लेकिन तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।वही बार बार सिस्टम के एक्टिव होने से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे 8 मई तक ये सिस्टम कमजोर पड़ जाएंगे और हवा का रुक बदल सकता है।

इन जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के साथ खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, शाजापुर, देवास और आगर में बारिश हो सकती है।वही जबलपुर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के साथ पन्ना, रीवा, सतना, अनूपपुर, छतरपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, शाजापुर, देवास और आगर जिले में 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में इरान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो 6 मई को उत्तर भारत में पहुंचेगा। दक्षिणी हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा, तटीय तमिलनाडु पर भी एक चक्रवाती घेरा बना है, जिससे 2 दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा 6 मई से दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा का घेरा बनेगा, जो मजबूत होते ही कम दबाव के और अवदाब के स्तर के चलते 10 मई को चक्रवाती ‘मोचा’ तूफान में बदल जाएगा, जिसका असर भी एमपी पर दिखाई देखा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews