MP Weather : गर्मी ने दिखाए तेवर, पांच दिनों तक लू का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

MP Weather : गर्मी ने दिखाए तेवर, पांच दिनों तक लू का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पड़ोसी राज्यों में पड़ रही तेज गर्मी का असर मप्र के मौसम (MP Weather) में भी दिखाई दे रहा है।  नतीजा ये है कि गर्मी के तीखे तेवरों ने मार्च में ही मई जून जैसी गर्मी का अहसास करा दिया है। मप्र मौसम विभाग (MP Weather Department) ने प्रदेश के दो जिलों में अगले 24 घंटों में तीव्र लू चलने और 23 अन्य जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मप्र मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक पिछले 24 घंटों में ग्वालियर जिले में तीव्र लू चली जबकि रीवा, सीधी, सतना, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, खजुराहो, नौगांव, सागर, टीकमगढ़, दमोह, भोपाल, राजगढ़, धार, रतलाम, शाजापुर, दतिया एवं गुना में लू का प्रभाव रहा।

ये भी पढ़ें – MP News : राज्य सरकार ने इस IPS अधिकारी को दी पदोन्नति

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस दमोह, राजगढ़, खंडवा, रतलाम, दतिया, खरगौन, ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें – MP : शिवराज सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, बढ़ाई गई तिथि, फसल ऋण भुगतान पर जाने बड़ी अपडेट

मप्र मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का अनुमान जारी किया है उस हिसाब से ग्वालियर और छतरपुर जिलों में तीव्र लू चलने की सम्भावना है वहीं रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, भोपाल, राजगढ़, धार, खंडवा, खरगौन, रतलाम, शाजापुर,  गुना,दतिया एवं श्योपुरकलां में लू चलने की सम्भावना है।  मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी सस्ती, सोना पुरानी कीमत पर, खरीदने से पहले देख लें रेट

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने से गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलाें में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। मप्र के कई जिले लू की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने और कई जिलों में लू के आसार है।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : अप्रैल में बदलेगा मौसम, 3 अप्रैल तक 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी, कई राज्य में हिटवेव का अलर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews