मध्य प्रदेश के मौसम का हाल, नवंबर से जोर पकड़ेगी ठंड, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बादलों की आवाजाही, गिरेगा पारा, छाएगा कोहरा, जानें अपडेट

UP weather

MP Weather Update Today : आज सोमवार से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा और मंगलवार से पारे में गिरावट के साथ सर्दी का असर तेज होना शुरूगा। दो नवंबर तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अनुमान है, इससे ठंड़ बढ़ेगी और तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। उत्तरी भारत में होने वाले मौसम के बदलाव के कारण वहां से कुछ नमी प्रदेश में आएगी, इससे कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान भी स्थिर तो न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। नवंबर महीने की शुरुआत प्रदेश के कई जिलों का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के नीचे भी आने के आसार हैं और रात में गुलाबी ठंड का असर देखने को मिलेगा।

इससे पहले 30-31 अक्टूबर तक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में तापमान 15-16 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। हवा में नमी बढ़ने के साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलना बंद हो गई हैं।

पिछले 24 घंटे का तापमान का रिकॉर्ड

  • प्रदेश में न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 11.2 डिग्री सेल्सियस और रायसेन 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा।
  • राजगढ़, छिंदवाड़ा, बैतूल, नौगांव, रीवा, मलाजखंड एवं उमरिया में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
  • राजगढ़ में 13.8, नोगांव में 13.2, रीवा में 13.6, उमरिया में 13.7, मलाजखंड में 14.5, जबलपुर में 14.2, बैतूल में 14.5, भोपाल में 15.4, ग्वालियर में 15, इंदौर में 17.2 तापमान रिकॉर्ड हुआ।
  • गुना में 34.6 डिग्री सेल्सियस , भोपाल में 32.6, ग्वालियर में 34.2, इंदौर में 31.8, जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश की अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews